HomeBreaking Newsआईएएस प्रतीक जैन ने संभाला जिला पंचायत कोरबा के सीईओ का पदभार,...

आईएएस प्रतीक जैन ने संभाला जिला पंचायत कोरबा के सीईओ का पदभार, पहले दिन ही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2020 बैच के अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने सोमवार सुबह जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण किया। जिला पंचायत कार्यालय में निवर्तमान सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।

- Advertisement -

श्री प्रतीक जैन इससे पूर्व जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे रायगढ़ में सहायक कलेक्टर तथा रायपुर में एडिशनल कमिश्नर एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन श्री जैन ने जिला पंचायत के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Must Read