HomeBreaking Newsनेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा के निवास...

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा के निवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती राधा मिश्रा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुये प्रणाम किये। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा परिवारजनों का कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान चरण दास महंत ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि पार्टी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सभी को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
सांसद प्रतिनिधि संतोष मिश्रा ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से नेता प्रतिपक्ष को अवगत कराया। वहीं कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजीत दास महंत से भी संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर , कोरबा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज चौहान, पीसीसी के सचिव हरीश परसाई, प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Must Read