छत्तीसगढ़/कोरबा :- केंद्रीय सहकारिता के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गोपाल मोदी जिलाध्यक्ष भाजपा के निर्देशन में द्वारा बी डी शर्मा जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा कोरबा ने सभी मंडलों में २९ जून से ०६ जुलाई तक सहकारिता सप्ताह को जन आंदोलन के रूप में मनाए जाने की अपील किया है।सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों प्रभारी एवं सभी प्राघिकृत अधिकारी को
अपने क्षेत्रों के समन्वयक बनाया गया है ।२६ जून से २९ जून तक सेवा सहकारी समितियों में दौरा कार्यक्रम योजनाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।सहकार मित्रों को सहकारी समितियों एवं किसानों से सम्पर्क कर जन आंदोलन के रूप में सहकारिता सप्ताह को मनाने के लिए योजना का क्रियान्वयन हेतु निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का प्रदेश कार्यालय से निर्देश जारी किए हैं।
सहकारिता क्षेत्रों में जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह: बी डी शर्मा











