HomeBreaking NewsKORBA : भारतमाला उरगा - बिलासपुर मार्ग में मृत मवेशियों को सड़क...

KORBA : भारतमाला उरगा – बिलासपुर मार्ग में मृत मवेशियों को सड़क पर रखकर वाहन चालकों से लूट ,असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद ,वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता…

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  भारतमाला के निर्माणाधीन उरगा -बिलासपुर मार्ग में असामाजिक तत्वों का आतंक जारी है। एनएचएआई (NHAI) का टोल भले ही अभी चालू नहीं हुआ हो लेकिन इस मार्ग से सुगमता से कम समयावधि में बिलासपुर – रायपुर जाने वाले वाहन चालकों को दबंगों टेरर टैक्स जरूर देना पड़ रहा है।

- Advertisement -

रविवार को तो हद ही हो गई ,दबंगों ने मृत मवेशियों को मार्ग पर रखकर वाहन चालकों से मनमाना वसूली की । एमपीनगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री भी रायपुर जाते समय दबंगों की इन हरकतों से असहज ,परेशान रहीं । उन्होंने इस टेरर टैक्स का वीडियो संदेश जारी कर मार्ग में हो रहे इस लूट एवं संभावित अप्रिय घटनाओं से आमजनमानस को महफूज रखने पुलिस -प्रशासन के जिम्मदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व भी वाहनचालकों से अवैध वसूली की घटनाओं के वीडियो फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है । जिससे सुरक्षा निगरानी व्यवस्थाओं पर भी जमकर बवाल सवाल उठे थे।

Must Read