HomeBreaking Newsभाजपा जिला मंत्री पर FIR, टेंडर विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष

भाजपा जिला मंत्री पर FIR, टेंडर विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में टेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। भाजपा जिला मंत्री सतीश झा और ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल ने एक-दूसरे के खिलाफ बांकीमोंगरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296 एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा निवासी ठेकेदार प्रदीप अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 18 मई 2026 को सतीश झा ने फोन कर नगर पालिका के टेंडर वापस लेने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए काम बंद कराने, बिल रुकवाने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि उनकी दिवंगत माता के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है।

वहीं भाजपा जिला मंत्री सतीश झा ने भी प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सतीश झा का आरोप है कि टेंडर मामले में बातचीत के दौरान प्रदीप अग्रवाल ने उनसे कमीशन की मांग की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए राजनीतिक नुकसान पहुंचाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टेंडर विवाद को लेकर सामने आए इस प्रकरण की राजनीतिक और व्यावसायिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Must Read