HomeBreaking Newsडीडीएम मार्ग का पुनः निर्माण की मांग रखी महेश व दिनेश ने,सांसद...

डीडीएम मार्ग का पुनः निर्माण की मांग रखी महेश व दिनेश ने,सांसद ने डीएमएफ से स्वीकृत करने कलेक्टर को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  नगर पालिक निगम कोरबा के डी.डी.एम.स्कूल मार्ग का निर्माण हेतु मांग पत्र कोरबा सांसद सहित कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा गया है। पूर्व पार्षद द्वय महेश अग्रवाल व दिनेश सोनी(पूर्व एमआईसी सदस्य) की मांग पर सांसद ने खनिज न्यास मद से शीघ्रातिशीघ्र आबंटन अनुसार उच्च प्राथमिकता देते हुए स्वीकृत करने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखा है।

- Advertisement -

समय-समय पर जनहितकारी मांग उठाने व जनहित के कार्य हेतु तत्पर रहने वाले पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल व दिनेश सोनी ने सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरणदास महन्त व कलेक्टर कुणाल दुदावत को पत्र के जरिये अवगत कराया है। इन्होंने बताया कि डी.डी.एम. रोड की स्थिति अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हो गयी है, जहां हमेशा दुघर्टना होने की आशंका बनी रहती है। शहर के व्यस्ततम मार्ग एवं वैकल्पिक मार्ग का इस कदर जर्जर अवस्था में होना समझ से परे है, नगर पालिक निगम इस मार्ग पर किस करण से ध्यान नहीं दे पा रही है? वह नगर की आम जनता को बताना चाहिए क्योंकि सड़क निर्माण के 15 वर्ष होने के उपरांत आज दिनांक तक मरम्मत एवं संधारण का कार्य भी निष्पादित नहीं किया गया है। विदित हो कि उक्त मार्ग में अनेक छोटे-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित डी.डी. एम. स्कूल, एस.एस. ग्रीन कालोनी, साँई कुंज, श्री राम दरबार, कार्यालय जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कांग्रेस कार्यालय, कृष्णा हाईट कालोनी एवं तुलसीनगर श्रमिक बाहुल्य बस्ती विद्यमान है। उक्त व्यस्ततम मार्ग के निर्माण हेतु निर्देश देने की मांग की गई है।
पूर्व पार्षद द्वय के मांग पत्र पर सांसद द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने व सांसद द्वारा कलेक्टर को उच्च प्राथमिकता से कार्रवाई सम्बन्धी पत्र प्रेषित करने के उपरांत उम्मीद है कि शीघ्र ही इस मार्ग के कष्टप्रद आवागमन से निजात मिलेगी।

Must Read