HomeBreaking Newsअवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जप्त, 700 घन...

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जप्त, 700 घन मीटर रेत जब्त – कार्रवाई जारी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक, खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत कुल 9 वाहनों को जप्त किया गया है।     

- Advertisement -

जप्त किए गए वाहनों में 2 ट्रक, 4 हाइवा, 1 जेसीबी, 1 चेन माउंट मशीन एवं 1 टिप्पर शामिल हैं। टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर यह कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रेत भंडारण के मामलों में लगभग 700 घन मीटर रेत जप्त की गई है। जप्त खनिज के संबंध में खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई प्रचलन में है।       

खनिज विभाग द्वारा यह कार्रवाई मिट्टी, रेत एवं कोयला खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध की गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Must Read