HomeBreaking Newsहरदीबाजार में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार,18 भट्ठा संचालकों...

हरदीबाजार में अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार,18 भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई, करीब 9 लाख अवैध ईंट जब्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत के निर्देशन में तहसील हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम हरदीबाजार एवं ग्राम सुवाभोड़ी में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। संयुक्त दल द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 18 ईंट भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 9 लाख अवैध ईंटें जब्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द की गईं।

- Advertisement -

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा  रोहित कुमार सिंह, तहसीलदार हरदीबाजार अभिजीत राजभानू, थाना प्रभारी हरदीबाजार  मृत्युंजय पाण्डेय, राजस्व दल, पुलिस एवं पंचायत विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई।

कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठों में अवैध विद्युत कनेक्शन पाए गए, जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचित कर अवैध कनेक्शनों को जब्त करने की कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा की गई। वहीं, ईंटों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना हरदीबाजार के सुपुर्द किया गया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हरदीबाजार निवासी राजेश जायसवाल द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध मिट्टी की खुदाई कर ईंट भट्ठों को आपूर्ति की जा रही थी। इसके साथ ही ईंट भट्ठों में अवैध कोयले के उपयोग की भी पुष्टि हुई है। इन सभी मामलों में थाना प्रभारी द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, अवैध भट्ठा संचालन एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read