छत्तीसगढ़/कोरबा :- सेवा पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, कोरबा द्वारा बुधवारी मार्केट में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने आम नागरिकों और दुकान संचालकों को प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग न करने की शपथ दिलाई और उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए।
- Advertisement -
जनजागरूकता अभियान में क्षेत्रीय अधिकारी प्रमेन्द्र शेखर पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता प्रसन्ना सोनकर, कनिष्ठ वैज्ञानिक उज्जवल कुमार मण्डल सहित मंडल के कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
अभियान के दौरान आम नागरिकों को संदेश दिया गया कि प्लास्टिक मुक्त जीवन ही सुरक्षित जीवन है और स्वच्छ पर्यावरण के लिए सभी को कपड़े के थैलों का उपयोग करना चाहिए।
















