मधुमेह (डायबिटीज) रोग पर विशेष संभाषा परिषद का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़/कोरबा :- आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं एमडी बोटानिकल्स के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19 सितंबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से होटल महाराजा, ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में चिकित्सक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सम्मेलन का विषय “मधुमेह (डायबिटीज) रोग पर संभाषा परिषद” रहेगा।
कार्यक्रम में एमडी बोटानिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. केविन, एएसएम डॉ. सुमंता एवं सुरेंद्र प्रधान द्वारा आयुर्वेदानुसार डायबिटीज रोग के कारण, निदान एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही चिकित्सकों के अनुभव साझा करने और परिचर्चा का भी आयोजन होगा।
इस अवसर पर एमडी बोटानिकल्स के एनएसएम प्रवीण कुमार, एमआर द्वय कामेश्वर चंद्रा एवं युवराज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी बी.ए.एम.एस. चिकित्सकों से इस विशेष चिकित्सक सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

















