HomeBreaking Newsराज्योत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने किया...

राज्योत्सव के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने किया गाइडलाइन जारी, यह मार्ग रहेंगे डायवर्टेड

छत्तीसगढ़/कोरबा :- दिनांक 5 नवंबर 2024 को ओपन एयर थियेटर में राज्योत्सव का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम के दौरान निम्न अनुसार 14.00 बजे से डायवर्सन जारी रहेगा:–
(1) सीएसईबी चौक से आने वाले भारी वाहनों को बुधवारी चौक से डायवर्ट कर आईटीआई चौक कोसाबाडी के आगे रिसदी चौक
(2)कोसाबाडी चौक से सुभाष चौक की ओर आने वाले भारी वाहनों को कोसाबाडी चौक से आईटीआई चौक
(3) गुरु घासीदास चौक से महाराणा प्रताप चौक की ओर आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर चौक की ओर परिवर्तित किया जाएगा । कार्यक्रम के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा ।

- Advertisement -

पार्किंग व्यवस्था
राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए मिनिमाता कॉलेज, आरपी नगर दशहरा मैदान तथा फेस वन दशहरा मैदान सुभाष चौक में पार्किंग निर्धारित की गई है ।

Must Read