HomeBreaking Newsविशेष संरक्षित जनजातियों का हो रहा शोषण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न...

विशेष संरक्षित जनजातियों का हो रहा शोषण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की राशि में भ्रष्टाचार, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव की कलेक्टर से शिकायत

छत्तीसगढ़/कोरबा :- आकांशी जिला कोरबा के जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चचिया से आज दर्जनों पहाड़ी बिरहोर संरक्षित जनजाति के पहाड़ी विरहोर परिवार कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे
जहां कोरबा कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपते हुए बिरहोर जनजाति के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की गई है शिकायत पत्र में बताया गया है कि पंचायत सचिव और रोजगार सहायक द्वारा संरक्षित जनजाति के हितग्राहियों के लिए बनाए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास की राशि में उनको बहला फुसलाकर राशि निकाल ली गई है और आवास भी निर्माण नहीं किए गए
तो वहीं अन्य शासकीय योजनाओं के पैसों में भी सचिव और रोजगार सहायक द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिनकी जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई
फिलहाल कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच करने की बात कही है

- Advertisement -

Must Read