छत्तीसगढ़/कोरबा :- शासकीय हाई स्कूल दर्री में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन द्वारा स्कूल की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।
सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत स्कूल में साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की भाजपा सरकार में सभी शासकीय स्कूल के छात्र और छात्रों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आज इस स्कूल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
निजी स्कूल की तर्ज पर बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही हैपार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में अहम बदलाव किया जा रहा है, इससे पढ़ाई और भी रोचक होगी, आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम इसके सामने आएंगे। पार्षद श्री देवांगन ने कहा की उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी की विशेष पहल पर स्कूलों में अब नाश्ता की शुरुआत हो चुकी है, इसका लाभ बच्चों को मिलने लगा है। इस अवसर पर रामनारायण राठौर, तुलसी ठाकुर, राधा महंत, बैजनाथ महेश्वरी, सुखप्रेम हिंदौरे, दादूराम, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र यादव, नरेन्द्र गोस्वामी, नारायण ठाकुर , सुरेश केसरवानी ,मुकुंद सिंह कंवर उपस्थित रहे ।
पार्षद नरेंद्र देवांगन ने स्कूली छात्र छात्राओं को किया साइकिल वितरण


















