HomeBreaking Newsकोरबा : सरायपाली के जंगल के पास भारी मात्रा में किया जा...

कोरबा : सरायपाली के जंगल के पास भारी मात्रा में किया जा रहा राखड़ डंम्प, पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा नुकसान, भारी वाहन प्रतिबंधित प्रधानमंत्री सड़क की उड़ी धज्जी, छुट्टी के दिन राखड बराबर करने में तीन पोकलेन व एक जेसीबी भी लगी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के सरायपाली ग्राम पंचायत जंगल के पास भारी मात्रा में छुट्टी के दिन रात दिन प्रतिबंधिंत प्रधानमंत्री सड़क से होकर भारी वाहन ट्रेलरों के माध्यम से राखड़ एक बड़े भूभाग में पाटा जा रहा है, जंगल के पास इस तरह चोरी छिपे राख की पटिंग करना कहीं ना कहीं जंगल की बेस कीमती जमीन पर भी भूमाफियाओं की नजर हो सकती है, जहां जंगल के पास पावर प्लांट की राखड़ पाट कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है वही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर लोड राखड़ चल रहे भारी वाहन ट्रेलर के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, मजे की बात तो यह है कि राखड़ से लोड यह भारी भरकम ट्रेलर  जंगल से होकर गुजर रहे हैं और कोई देखने वाला तक नहीं है ….

- Advertisement -

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार छुट्टी के दिन से यह राखड़ डंपिंग का कार्य किसी के द्वारा किया जा रहा है जो आज रविवार के दिन भी भारी वाहनों के माध्यम से धड़ल्ले से जारी है, जो कहीं ना कहीं संबंधित विभागों से बिना परमिशन के यह कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण जंगल में हरे भरे पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है जंगल मार्ग से होते हुए गुजर रहे भारी वाहनों से जहां जंगल को नुकसान पहुंच रहा है वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है,     

जंगल के पास की जमीन पर राख कौन पटवा रहा है इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी नहीं है मजे की बात तो यह है कि गांव के पास सरपंच के घर के पास से प्रतिबंधित प्रधानमंत्री सड़क पर भारी वाहनों से राख की ढुलाई भारी वाहनों में हो रही है और सरपंच को इसकी खबर तक नहीं है, एक ग्रामीण ने आफ कैमरे में बताया कि एक बिलासपुर की पार्टी कुछ जमीन यहां पूर्व में ली थी जो इसके आड़ में जंगल की जमीन को भी हड़पने की कोशिश मे शायद है प्रशासन को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सभी पहलुओं की जांच करते हुए उचित कार्यवाही करनी चाहिए,     

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन पर चोरी छिपे छुट्टी के दिन राखड़ पटवाने वाला एक भू माफिया हो सकता है, जहां मौके पर 15 से 20 ट्रेलर में राख डंप वाहन खड़े हुए हैं वही और कई ट्रेलर राख जमीन पर पाट दिया गया है जहां तीन पोकलेन मशीनों के द्वारा बराबर किया जा रहा है वही एक इस कार्य में जेसीबी भी लगी हुई है ।     

Must Read