HomeBreaking NewsAC का सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, एक गंभीर

AC का सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, एक गंभीर

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा में आज दर्दनाक हादसा हो गया। एसी का सिलेंडर फटने से एक युवक की जहां मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गर्मी के इस सीजन में इस तरह की ये पहली घटना है। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना के पवन टाकीज के पास की है। कुसमुंडा कुचैन के रहने वाला संजय पटेल अपने एक साथी के साथ एसी के सिलेंडर में गैस भरवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हो गया। घटना में संजय पटेल की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Must Read