HomeBreaking Newsजानिए भाजपा की टिकट पर बांदा चित्रकूट संसदीय सीट से दूसरी बार...

जानिए भाजपा की टिकट पर बांदा चित्रकूट संसदीय सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे आरके सिंह पटेल कौन हैं

उत्तर प्रदेश/बांदा चित्रकूट :- बांदा चित्रकूट संसदीय सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद आरके सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है, आपको बता दें कि आरके सिंह पटेल सपा से टिकट पाने के बाद 2009 में पहली बार संसद पहुंचे थे, बाद में भाजपा में शामिल होकर मानिकपुर से विधायक रहे और फिर भाजपा ने टिकट देकर 2019 में सांसद बने। इससे पहले भी आरके सिंह पटेल बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं, फिर इस बार टिकट पाकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। पिछली बार आरके सिंह पटेल ने गंठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्ता को 58,938 मतों से हराकर अपनी जीत पक्की की थी।

- Advertisement -

आर.के. सिंह पटेल की जीवनी

आर के सिंह पटेल का जन्म 7 जुलाई 1959 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बालापुर खालसा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम भगवानदीन सिंह पटेल था। इनकी माता का था। यह गरीब किसान के घर में जन्म लिए। इन्होंने इंटर की पढ़ाई कृषक इंटर कालेज भौरी में किया। व ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद विश्व विधालय जाना पड़ा। Rk सिंह पटेल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1996 में उत्तर प्रदेश विधान सभा सदस्य के रु में की ! वर्तमान में ये 17 वी लोकसभा मे सदस्य हैं ! भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं! अमित शाह के करीबी के करीबी माने जाते है, आर. के. सिंह पटेल की क्षेत्र में  सकारात्मक छवि बनीं हुई है। यह 15 वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

निजी जीवन – आर. के. सिंह पटेल का जन्म उत्तरप्रदेश के बालापुर, खालसा, चित्रकूट में 03 जुलाई 1959 को हुआ था। इनके पिता का नाम भगवान दीन सिंह और माता का नाम राम सखी देवी है। इनका विवाह शांति देवी पटेल के साथ साथ हुआ है। इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पेशे से यह कृषक और राजनीतिज्ञ हैं।

शिक्षा – इन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई अपने गृह राज्य से पूर्ण की और बीए इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश से किया है।

राजनीतिक जीवन – आर. के. सिंह पटेल भाजपा के विश्वसनीय नेता हैं। 1996 से 1997 के दौर में यह उत्तरप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे हैं। 1996 से 2007 तक यह उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे हैं। 2002 से 2003 तक यह उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 2009 में 15 वीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। इस समय यह समाजवादी पार्टी के सदस्य थे। 2009 से 2014 तक यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य रहे। साल 2010 में इन्हें रेलवे सम्‍मेलन संबंधी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। इस पद पर 2014 तक इन्होंने काम किया। वहीं 2019 में 17 वीं लोकसभा चुनाव के लिए इन्हें उत्तरप्रदेश के बांदा से मैदान में उतारा गया। चुनाव में जीत हासिल कर यह संसद पहुंचे। इन्होंने 23 मई 2019 को पदभार ग्रहण किया। R. K. सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बांदा मंडल का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले भी उन्होंने भारत की 15वीं लोकसभा का सदस्य होने का कार्य किया है। उन्होंने भारत के बांदा मंडल का प्रतिनिधित्व किया और समाजवादी पार्टी (एसपी) के सदस्य थे। उनके पुत्र सुनील पटेल भी भाजपा के नेता हैं।

क्रमशः विभिन्न पदों का कार्य किये

1996 से 2007 तक: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (दो कार्यकाल)
1996 से 1997 तक: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री
2002 से 2003 तक: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री
2009 से 2014 तक: 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए
2009 से 2014 तक: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य
2010 से 2014 तक: रेलवे कन्वेंशन समिति के सदस्य
2019 से अब तक: 17वीं लोकसभा के सदस्य

Must Read