HomeBreaking News251घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ व देवस्थापना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

251घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ व देवस्थापना कार्यक्रम का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार कुसमुंडा शाखा द्वारा गायत्री माता के प्राणप्रतिष्ठा की 25 वीं वर्षगांठ को रजत जयंती महोत्सव मनाया गया, जिसके शुभ अवसर पर भव्य मंगल कलश यात्रा एवं 251 घरों में गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ व देव स्थापना किया गया तथा नशा मुक्ति संकल्प कराया गया। आप सभी को ज्ञात हो कि 7 जनवरी 1999 को गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसमुंडा का लोकार्पण परम श्रद्धेय श्री प्रणव पंड्या जी द्वारा किया गया था जिसके 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह अयोजन किया गया।कार्यक्रम का समापन संध्या काल में भव्य दीपयज्ञ के अयोजन के साथ किया गया।जनप्रतिनिधि विधायक श्री प्रेमचंद पटेल जी का विशेष स्वागत अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय गायत्री परिवार सदस्य ब्रह्मवादिनी बहन पुनीता एवं उनकी टोली, श्री चंडी यादव जी, श्री रघुराम पटेल जी,श्री योगेश चन्द्रा जी द्वारा किया गया। इनके एक विनम्र निवेदन पर पूरे छ. ग. के कोने कोने से गायत्री परिवार के पुरोहित एकजुट हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया । कोरबा जिले से आदरणीय श्री दानेश्ववर शर्मा जी, श्री घनश्याम साहू जी, श्री राजकुमार जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला।

Must Read