छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।, कोरबा जिले के चारों विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है जिसमें से बीजेपी ने तीन विधानसभा में पुराने चेहरों पर दांंव आजमाया है, कोरबा विधानसभा के लिए पहले सूची में भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी थी और आज दूसरी सूची में तीन विधान सभाओं के प्रत्याशियों की घोषणा की है वही एक कटघोरा विधानसभा में नए चेहरे पर दांव लगाया है, वही सांसद रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। वहीं सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
- Advertisement -













