HomeBreaking News5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है

पांच राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023 Date) होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे.16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.

- Advertisement -

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं… इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं…”

मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगी।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा।
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान संपन्न होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी. नक्सल प्रभावित कुछ क्षेत्रों के चलते संवेदनशील माने जाने वाले छत्तीसगढ़ में पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा तथा दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा. राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. पहले चरण में नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को की जाएगी तथा 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी तथा 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी तथा दो नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। भाजपा को 15 सीटें हासिल हुई थीं.

Must Read