छत्तीसगढ़/कोरबा :- यादव समाज कोरबा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के तहत भाजपा शासन के 15 वर्षो के कार्यकाल की अपेक्षा कांग्रेस सरकार के 5 वर्ष के कार्य काल में हुए छत्तीसगढ़ राज्य के चहुमुखी विकास को देखते हुए एवं कोरबा में माननीय राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के सराहनीय प्रयास में हुए विकास कार्य को समाज ने प्रसंशा के साथ स्वीकार किया।
और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पुनः बनने की कामना के साथ कोरबा के लोकप्रिय विधायक भैया जय सिंह अग्रवाल को सामाजिक सहयोग और समर्थन दिया। आज 26/08/2023 को यादव समाज के सैकड़ों सदस्य बंगला डी1पहुंचे जहां चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव जी के साथ यादव समाज के सक्रिय पदाधिकारी / सदस्यों ने भैया जय सिंह को भरपूर सहयोग देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वाशन दिए। और सावन के अन्तिम चरण में क्षेत्र की खुशहाली और समाज की एकता कि कामना लेकर बाबा विश्वनाथ ( ज्योतिलिंग कांशी वाराणसी ) जलाभिषेक दर्शन हेतु यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक राजा यादव एवं साथी यात्रा पर रवाना हुए । माननीय मंत्री जी , विधायक राम कुमार जी , महापौर राज किशोर प्रसाद जी, पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल जी, और यादव समाज के वरिष्ठ , आदरणीय महिला , ऊर्जावान युवा सभी ने शुभ यात्रा का आशीर्वाद दे कर टीम को रवाना किया।















