HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारीगण अपनी 13 सूत्रीय मांगों को...

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारीगण अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, कार्यालयों में काली पट्टी लगाकर काम कर रहे

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी कर्मचारी गण अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर पहले भी छः.ग. शासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन अपनी मांगों को पूरा होते ना देख नाराज कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने शासन का ध्यानाकर्षण कराने हेतु काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्यालयों में काम करना शुरू कर दिया है छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरें ने बताया कि पूरे प्रदेश के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े अधिकारी गण अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर 19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे इसके उपरांत 24 अप्रैल को 1 दिन के आकस्मिक अवकाश पर भी रहेंगे जिसकी सूचना सभी जिले के जिला कलेक्टरों को पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है ।   
इसके साथ ही प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरें ने अपनी 13 सूत्री मांगों मे प्रमुख मांगों मे वेतन विसंगति ,नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति संसाधनों की पूर्ति जैसे अन्य प्रमुख मांगों को बताते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े अधिकारी गणों की समस्याओं को भी साझा किया है और छ.ग. शासन से मांगों को पूरी करने हेतु निवेदन किया है ।

- Advertisement -

 

Must Read