HomeBreaking Newsफरसवानी उप शाखा नहर कार्य के लिए 9.41 करोड़ रूपए की स्वीकृति

फरसवानी उप शाखा नहर कार्य के लिए 9.41 करोड़ रूपए की स्वीकृति

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत फरसवानी उप शाखा नहर में लाईनिंग का मरम्मत एवं पक्के कार्य के लिए 9 करोड़ 41 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 14032 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Must Read