HomeBreaking Newsब्रेकिंग : सिविल लाइन थाना अंतर्गत दोस्त के घर मृत मिला आरक्षक,...

ब्रेकिंग : सिविल लाइन थाना अंतर्गत दोस्त के घर मृत मिला आरक्षक, पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मकान सील,

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत एक मकान में आरक्षक की लाश मिली है। आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था। प्रारंभिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि मृतक आरक्षक का निवास अन्यत्र है लेकिन वह पिछली रात को आईटीआई चौक से बाल्को मार्ग पर अंधरीदाई मंदिर के निकट निवासरत अपने दोस्त के घर पर सोया हुआ था और फिर उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन उपाध्याय मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्रिम जांच के लिए उक्त मकान को सील कर दिया गया है। मामले की सूचना आरक्षक के परिजनों को देने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है l

Must Read