HomeBreaking Newsपिछले 3 दिनों से बताती,गेरांव के आसपास एक दतैल विचरण कर रहा,...

पिछले 3 दिनों से बताती,गेरांव के आसपास एक दतैल विचरण कर रहा, वन विभाग लोगों को सतर्क रहने करा रहा मुनादी

छत्तीसगढ़/कोरबा :- महुआ और धान की सुगंध हाथियों को अपनी और आकर्षित करती है यही कारण है कि महुआ का सीजन शुरू होते ही और धान में बलिया लगते ही हाथी उस क्षेत्र में विचरण करते हुए देखे जाते हैं,

- Advertisement -

कोरबा रेंजर सियाराम करमाकर ने बताया कि पसरखेत से गेरांव की ओर 13 हाथियों का दल आया हुआ था जो बीती रात कटघोरा पसान की ओर जा रहे हैं वन विभाग द्वारा उन पर नजर रखी जा रही है,

लेकिन पिछले 3 दिनों से बताती, गेरांव और कमरन गांव के पास एक दतैल हाथी घूम रहा है जिस पर वन विभाग की टीम नजर रखे हुए हैं और गांव में लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्कता बरतने लगातार मुनादी कराते हुए सतर्क किया जा रहा है हालांकि दतैल हाथी अभी तक किसी गांव में नहीं घुसा है वह जंगल में ही है वन विभाग की टीम लगातार निगरानी रखे हुई है जिससे लोगों के जानमाल का नुकसान ना हो फिलहाल अभी किसी प्रकार के नुकसान हाथियों द्वारा किसी को नहीं पहुंचा है ।

Must Read