HomeBreaking Newsजनचौपाल में 121 लोगों ने दिये आवेदन, कलेक्टर ने जनचौपाल में आये प्रकरणों...

जनचौपाल में 121 लोगों ने दिये आवेदन, कलेक्टर ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़/कोरबा :- कलेक्टर श्री संजीव झा ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में आज जिले वासियों की समस्याओं और सुझावों को विस्तार सेे सुना। साथ ही उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किये। आज आयोजित जन चौपाल में 121 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया। जनचौपाल में आज ग्राम पंचायत बुड़बुड़ निवासी भागीरथी ने कम ऊंचाई का हवाला देकर एसईसीएल द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कम ऊंचाई बता कर एसईसीएल कोरबा द्वारा नौकरी नहीं दिया जा रहा है, जबकि मैं एसईसीएल सब एरिया मैनेजर परियोजना सरायपाली में मजदूरी दर पर काम कर चुका हूं। साथ ही अपने घर में खेती किसानी एवं कई संस्थानों में काम किया हूं। कलेक्टर श्री झा ने आवेदक की बातों को सुनकर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसईसीएल कोरबा के अधिकारियों को पात्रता परीक्षण कर ग्रामीण को नौकरी देने के निर्देश दिए। जनचौपाल में एडीएम श्री विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
इसी प्रकार जन चौपाल में आज जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत ग्राम पंचायत दमखांचा निवासी श्री नारायण सिंह ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के अंतर्गत निर्मित तालाब निर्माण कार्य में लंबित मजदूरी भुगतान की शिकायत की। उन्होंने 4 सप्ताह काम की मजदूरी नहीं मिलने की जानकारी देते हुए कलेक्टर से मजदूरी भुगतान करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर श्री झा ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ को मजदूरी भुगतान की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Must Read