छत्तीसगढ़/कोरबा :- आज सुबह 10:30 बजे के आस पास चंद्रशेखर जी जो मदनपुर पसरखेत निवासी है का टीम RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव को कॉल आता है,कि हमारे यहां पसरखेत में एक सांप निकला हुआ है, उसके बाद हम बिना देरी किए उस जगह पर पहुँचे। वहां जाकर देखने पर एक घर के अंदर करीब 13 फ़ीट लंबा एक किंग कोबरा बैठा हुआ था। उस सांप की खबर सुनकर सांप को देखने के लिए बहुत ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई थी, भीड़ लगतार सांप को देखने के लिए कमरे में घुसने का प्रयास कर रही थी। जिसे टीम रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी के अध्य्क्ष अविनाश यादव और उनकी टीम ने संभाल लिया। किंग कोबरा को देखने के बाद अविनाश यादव जी ने कोरबा एसडीओ श्री आशीष खेलवारकर जी को कॉल किया और सारी घटना के बारे में बताया।इसके पश्चात श्री आशीष खेलवालकर जी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के स्टाफ को सपोर्ट पर भेजा और रेस्क्यू करने की परमिशन दी। उसके बाद ही हमारी टीम ने और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट टीम ने सामूहिक प्रयास से इस किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। तत्पश्चात DFO माननीय प्रियंका पांडे जी और SDO श्री आशीष खेलवारकर जी के नेतृत्व में किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से रिलीज किया गया। इस काम मे वन विभाग की टीम ने हमारा पूर्ण सहयोग किया, जिसके लिए मैं अविनाश यादव और मेरी आरसीआरएस की टीम कोरबा डीएफओ मैडम प्रियंका पांडे जी और एसडीओ सर आशीष खेलवारकर जी और पूरे कोरबा वन मंडल का दिल से धन्यवाद करती हैं।

कोरबा में मिला विशालकाय किंग कोबरा, किंग कोबरा एक्सपर्ट अविनाश यादव ने किया किंग कोबरा का रेस्क्यू













