छत्तीसगढ़/कोरबा :- हरदीबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत धतूरा गांव में एक 60 वर्षीय महिला कला बाई की हत्या कर दी गई है। मृतक के पुत्र मनीष राठौर ने सामने से दरवाजा बंद देखकर पीछे से घर में प्रवेश किया तो पाया कि उनकी मां का शव पड़ा है। पास में रक्त रंजीत लोढ़ा देखकर लगता है कि कला बाई के सिर पर इसी लोढ़े से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने पुलिस डाग बाघा की मदद से गांव के ही एक पवन नमक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किस वजह से हत्या की गई यह पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।मृतका के दो बेटे है।एक उमेरली तो दूसरा बांकी मोगरा में रहता है।











