HomeBreaking Newsचोरी के मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस की बड़ी...

चोरी के मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना दर्री पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।

घटना का विवरण

प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (46 वर्ष), निवासी साडा कॉलोनी, दर्री ने 5 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं और सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है। प्लांट परिसर से करीब 200 मीटर पावर केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्यवाही

मामले की विवेचना के दौरान पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि तीन आरोपी फरार थे। लगातार तलाश के बाद 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

 गिरफ्तार आरोपी
  • विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष)
  • किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू (21 वर्ष)
  • यश कुमार श्रीवास (20 वर्ष)

सभी आरोपी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—

  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें
  • घर एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा एवं मजबूत लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें
  • बाहर जाते समय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें

 कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी 

Must Read