HomeBreaking Newsछग में 2 IAS को मिली नई पदस्थापना

छग में 2 IAS को मिली नई पदस्थापना

छत्तीसगढ़/रायपुर :-  चुनाव आयोग ने आज शाम सूबे के दो कलेक्टर, तीन एसपी समेत आठ अधिकारियों को हटा दिया। इनमें रायगढ़ और बिलासपुर के कलेक्टर शामिल हैं। रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आयोग द्वारा हटाने की खबर मिलते ही जिला पंचायत सीईओ जीतेंद्र यादव को बंगले में बुलाया। और फौरन कलेक्टर का चार्ज हैंडओवर कर दिया। वे अब रायपुर आकर सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्टिंंग करेंगे। हालाकिं यही प्रक्रिया भी है। आयोग के हटाने पर आईएएस जीएडी को और आईपीएस गृह और पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करते हैं। उधर, बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा ने भी जिला पंचायत सीईओ दीपक अग्रवाल को चार्ज दे दिया है।

Must Read