Home Breaking News नाबालिग बेटी की शराबी पिता ने लूटी अस्मत, फरार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग बेटी की शराबी पिता ने लूटी अस्मत, फरार आरोपी गिरफ्तार

314

छत्तीसगढ़/कोरबा :- घर पर किसी के नहीं रहने के दौरान 9 साल की नाबालिग बेटी की उसके पिता ने ही अस्मत लूट ली। शिकायत पर पीडि़ता के बयान के आधार पर मामले में एफआईआर के बाद रामपुर चौकी पुलिस ने फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रोजाना की तरह पीडि़ता की मां 27 नवंबर 2021 को रोजी-मजदूरी करने गई थी, इसी दौरान महिला का पति शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने आरोपी ने धमकी भी दी। पीडि़ता की मां जब घर पहुंची तो अपनी बेटी के चुपचाप रहने पर कारण पूछा। बड़ी हिम्मत कर पीडि़ता ने आप बीती बताई। इसके बाद मां के साथ पीडि़ता रामपुर चौकी पहुंची और रिपोर्ट लिखाई। इसकी भनक आरोपी पिता को लग गई। वह फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (2)(च), 376(2)(ढ), 376(3)(च), 323, 506 भादवि 05(ड)(ढ), 06(ठ)(ढ) पाक्सो एक्ट की कार्रवाई कर सरगर्मी से तलाश में जुटी थी। रामपुर चौकी पुलिस की विशेष टीम ने छपरा बिहार निवासी आरोपी को पकडऩे में सफलता पायी है। मामले में आगे की कार्रवाई की गई।